फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: मंचन से कलाकारों ने जीता दिल... अमर उजाला की ओर से रामलीला के सर्वश्रेष्ठ किरदारों को किया गया पुरस्कृत

Sun, 13 Oct 2024 12:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में अमर उजाला की ओर से सर्वश्रेष्ठ रावण, सर्वश्रेष्ठ लक्ष्मण और सर्वश्रेष्ठ लीला मंचन का अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से रामलीला के सर्वश्रेष्ठ किरदारों को किया गया पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में हो रही रामलीलाओं में लाखों दर्शक भगवान राम की लीला देखने पहुंचते हैं। यहां के कलाकार अपना किरदार निभाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। ऐसे कलाकार जिन्होंने अपने मंचन से पूरे शहर का दिल जीत लिया। इनका उत्साह बढ़ाने के लिए अमर उजाला ने उन्हें पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


सेक्टर 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में अमर उजाला की ओर से सर्वश्रेष्ठ रावण, सर्वश्रेष्ठ लक्ष्मण और सर्वश्रेष्ठ लीला मंचन का अवार्ड दिया गया। यहां रावण का किरदार राम सिंह और लक्ष्मण का किरदार अक्षत जैन निभा रहे हैं। सेक्टर-62 में श्री राम मित्र मंडल रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले अनुज सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ राम का अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही भव्य और आकर्षक मंच बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ मंच व्यवस्था का अवार्ड भी समिति को दिया गया।

सेक्टर-46 में श्री राम लखन धार्मिक रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में सीता का किरदार निभा रहीं फरीदाबाद की कनिष्का को सर्वश्रेष्ठ सीता और हनुमान का किरदार निभा रहे मुरादाबाद के सौभाग्य सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ हनुमान का अवार्ड दिया गया। सीता की भूमिका निभा रहीं कनिष्का मौके पर मौजूद नहीं थीं इसलिए अवार्ड श्रिया पांडेय ने लिया। सेक्टर-110 स्थित महर्षि नगर में महर्षि वेद ज्ञान विद्या पीठ रामलीला समिति और सेक्टर-12 में बजरंग रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला को सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक रामलीला का अवार्ड मिला।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण के दौरान नोएडा स्टेडियम में चेयरमैन टीएन गोविल, टीएन चौरसिया, सुशील भारद्वाज, महासचिव संजय बाली, डॉ. वीके गुप्ता, ललित ठुकराल, विपिन मल्हन, सेक्टर-62 में मुख्य अतिथि वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल, वीएस तिवारी, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, सेक्टर-12 में निर्देशक अशोक कुमार पांडे, कुलभूषण राय नागर, महर्षि आश्रम में रामेंद्र सचान, सेक्टर-46 में विपिन अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें