अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की बिंदु भंडारी ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने डीके पेजेंट की ओर से आयोजित प्राइड ऑफ इंडिया मिसेज इंडिया-2025 का खिताब जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इसका ग्रैंड फिनाले 17 सितंबर को दिल्ली के रैडिसन ब्लू द्वारका सेक्टर-13 में हुआ।
आयोजकों ने बिंदु भंडारी को महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल बताते हुए सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें व्यक्तित्व विकास सामाजिक प्रभाव और आत्मविश्वास पर आधारित विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। बिंदु भंडारी ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हर उस महिला की है जो सपने देखने का साहस करती है। उन्होंने इस सम्मान को अल्मोड़ा को समर्पित किया है।