सेक्टर-119 स्थित द अरण्या सोसाइटी का मामला, आईआरपी पर लगाए आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-119 स्थित द अरण्या सोसाइटी में निवासियों ने सोसाइटी के इंटरिम रिज्यॉल्यूशन प्रोफेशनल (आईआरपी) पर फ्लैट बेचने के दौरान एक्स्ट्रा ट्रांसफर चार्ज लेने का आरोप लगाया है। इस संबंध में निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण में लिखित शिकायत और मुख्यमंत्री को भी ईमेल से शिकायत की है।
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि फ्लैट बेचने के दौरान आईआरपी की ओर से 300 से 600 रुपये प्रतिवर्ग फुट के हिसाब से ट्रांसफर चार्ज लिया जा रहा है, जबकि यूपी अपार्टमेंट एक्ट के मुताबिक 0.5 प्रतिशत ही ट्रांसफर शुल्क निर्धारित है। ऐसे में अधिक ट्रांसफर चार्ज लेना नियमों का उल्लंघन है। निवासियों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में सीओसी में कोई अप्रूवल भी नहीं लिया जा रहा है।
-
सोसाइटी में 100 से 300 रुपये प्रतिवर्ग फुट के हिसाब से ट्रांसफर चार्ज लिया जा रहा है। हमने इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण से औपचारिक रूप से नोटिफिकेशन मांगा है। इसके बाद हम उस हिसाब से ट्रांसफर चार्ज लेंगे। -संजय गुप्ता, आईआरपी