फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम से घर लौटे रहे युवक से मारपीट में चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-सोसाइटी में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी पिटाई की घटना

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्रोव्यो टेक्नो सिटी सोसायटी में जिम से लौट रहे युवक से मारपीट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बोबेन्द्र उर्फ बाबी निवासी सेक्टर जू-3 व भारत निवासी गांव सुनपुरा, अभिषेक डांगर निवासी निम्बस-1 सोसाइटी व सचिन यादव निवासी निम्बस-1 सोसाइटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी पीड़ित लोकेश ने केस दर्ज कराया था कि 11 सितंबर की रात वह जिम से लौट रहे थे। जैसे ही वह सोसायटी गेट के अंदर पहुंचे। तभी पीछे से आए करीब 10 से 12 युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया और लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। हमलावरों ने उसके साथ खड़े सचिन शर्मा को भी नहीं छोड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया था। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त चार आरोपी बोबेन्द्र उर्फ बाबी भाटी, भारत, अभिषेक डांगर व सचिन यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें