फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने परीक्षितगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवक पर छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले परिवार पर वसूली का आरोप भी लगाया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर के साथ संगठन के कार्यकर्ता बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी ही जाति के सरकारी नौकरी करने वालों से वसूली करता है। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत करके नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। पूरा परिवार लोगों झूठी शिकायतें करता है और आरटीआई डालकर उनका उत्पीड़न करता है।
इसके बाद पीड़ितों से अवैध वसूली करता है। विरोध करने वाले के खिलाफ छेड़छाड़ की झूठी शिकायत करते हैं। क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ इस परिवार ने बेटी से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है और अब मोटी रकम मांग रहा है। धर्मेंद्र तोमर ने आरोपी की संपत्ति की जांच कराकर खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें