-पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गाजियाबाद की एक महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर बिसरख कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद ससुराल पक्ष का रवैया बदल गया। उसके साथ गाली गलौज की जाने लगी। जान से माने का प्रयास और दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
गाजियाबाद के लालकुआं थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा कुमारी का आरोप है कि उसकी मुलाकात दिल्ली के रोहिणी निवासी तरुण खन्ना से हुई थी। तरुण और उसके परिजनों की तरफ से शादी का प्रस्ताव रखा गया। उसके बाद भी काफी जिद करने के पर 15 नवंबर 2021 को दिल्ली के एक आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पीड़िता को पता चला कि जिस मकान को तरुण ने अपना बताया था, वो उसके रिश्तेदार का था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
अक्तूबर 2022 में बेटी पैदा होने के बाद ससुराल पक्ष का रवैया बदला गया। वो बेटी को बिना प्लानिंग के जन्म देने का आरोप लगाते रहे और गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद वो अपनी बहन के घर गाजियाबाद आ गई। आरोप है कि पति ने दहेज में 5 लाख रुपये की मांग की और बिना पैसे घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति तरुण खन्ना, ससुर रवि खन्ना, सास बीना खन्ना, ननद जया कश्यप और ननदोई रितेश कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।