सर्दियों की छुट्टी के बाद जिले के विद्यालयों में 15 जनवरी से कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं यथासमय संचालित होगी। दरअसल, बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने 2 जनवरी से जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी और यूपी बोर्ड सहित अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय की आठवीं तक की कक्षाओं का अवकाश 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। यह निर्णय बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए लिया गया था।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बुधवार से जिले के सभी विद्यालयों में आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9.00 से संचालित होंगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।