चंदौसी। एसएम डिग्री कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत पोस्टर और राष्ट्र के निर्माण में पुलिस का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ मनोज कुमार और कोतवाली प्रभारी मोहित बालियान रहे। इस अवसर पर छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान से संबंधित एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में जिज्ञासा और गौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने संबंधित विषय पर अपने अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता में अलीषा ने प्रथम, गौरी गुप्ता ने द्वितीय और निशा यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सीओ मनोज कुमार ने छात्राओं को बताया कि किसी भी परिस्थिति में पुलिस को अपना मित्र समझे। छोटी से छोटी घटना को छिपाएं नहीं, बल्कि उसे पुलिस व अपने परिजनों को अवश्य बताए। साथ ही, सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से मित्रता न करें और अपना ओटीपी व पासवर्ड किसी के साथ भी शेयर न करें।
इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी गिरीश पाल सिंह, उप प्राचार्य डॉ. एपी सिंह, डॉ. अजय प्रकाश, नरेश कुमार, लोकेश चंद्र अग्रवाल, डॉ. भूशंकर लाल आदि मौजूद रहे। संवाद