फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़कों पर उतरे किसान, धान खरीद प्रकरण में की सीबीआई जांच की मांग

Sun, 26 Oct 2025 01:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसडीएम शाश्वत सांगवान को ज्ञापन सौंपते भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थप्पड़ कांड के 10 दिन बाद शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतर आए। किसानों ने जाट धर्मशाला से लेकर कुरुक्षेत्र पैनोरमा के पास स्थित ताऊ देवीलाल चौक तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इससे पहले उन्होंने जाट धर्मशाला में राज्य स्तरीय बैठक में करीब ढाई घंटे तक संगठन को मजबूत बनाने व किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की। इसके बाद किसान ताऊ देवीलाल चौक पर पहुंचे एसडीएम शास्वत सांगवान को ज्ञापन भी सौंपा।
इस अवसर पर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी ने कहा कि सरकार एमएसपी पर धान खरीद करने का ढिंढोरा पीट रही है पर वास्तविकता यह है कि धान खरीद की आड़ में किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकरण की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। वहीं करनाल में पिछले पांच दिनों से मंडी बंद होने की वजह से खरीद न होने परेशान किसानों ने मंडी के बाहर जमकर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि जब खरीद करनी ही नहीं है तो गेट पास क्यों काटे जा रहे हैं। करनाल मंडी में करीब एक लाख क्विंटल धान के फर्जी गेट पास का मामला भी सुर्खियों में हैं जिससे किसानों में खरीद का कोटा पूरा होने का डर बना हुआ है
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को नमी की आड़ में लूटा जा रहा है। धान में अनावश्यक कट लगाकर धान खरीद की जा रही हैं तो वही मनमर्जी से गेट पास काटे जा रहे हैं। यहां तक कि बाहरी राज्यों के धान और चावल का समन्वय करवाया जा रहा है । इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमन हुड्डा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा, संजू गुंदियाना यमुनानगर, सत्यवान गोहाना, पप्पल गुंदियाना, हरपाल सिंह, अजय राणा करनाल, पिंदर सिरसा सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी व अधिकतर जिलों से प्रधान व पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

डीएफएससी के खिलाफ गरजे किसान
किसानों ने जाट धर्मशाला से ताऊ देवीलाल चौक पर रोष मार्च निकाला, जिस दौरान उनके निशाने पर डीएफएससी रहे, जिनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो उन्हें हटाने व पूरे प्रकरण की जांच कर उन पर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। वहीं ऐलान किया कि 25 नवंबर को फिर किसानों की फिर बैठक बुलाई जाएगी।
ये रखी मुख्य मांगें
- सभी राइस मिलों का तत्काल फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाए।
- धान खरीद प्रक्रिया की वजन प्रणाली की अनदेखी और गेट पास में धांधली की सीबीआई जांच कराई जाए।
- गन्ने के मामूली रेट बढ़ाए गए हैं, इन्हें और बढ़ाया जाए।
- सभी फसलें एमएसपी पर खरीद करने की गारंटी दी जाए।
- किसानों को कर्जमुक्त किया जाए।
- एक अनुपात अनुसार जायदाद रहन की जाए।
- आंदोलनों व प्रदर्शनों से संबंधित किसानों पर दर्ज केस वापस लिए जाएं।
- खाद वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए।
- बाजरे का भावांतर तुरंत जारी किया जाए।

कुरुक्षेत्र। एसडीएम शाश्वत सांगवान को ज्ञापन सौंपते भाकियू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें