फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: दूसरे विशेष चरण में 5600 छात्रों को मिली सीट

विज्ञापन
एकेटीयू: दूसरे विशेष चरण में 5600 छात्रों को मिली सीट
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बीटेक प्रवेश की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। दूसरे विशेष चरण के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार देर शाम जारी सीट अलॉटमेंट के अनुसार 5600 छात्रों को सीट मिली है। इन अभ्यर्थियों को 12 से 14 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आखिरी चरण के लिए आठ सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराए गए थे। इसमें 4000 नए छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जबकि इनके साथ ही पहले से काउंसिलिंग में 2000 और कुल 6000 छात्रों ने सीटों के लिए चॉइस भरी थी। काउंसिलिंग से अब तक 50 हजार से ज्यादा प्रवेश हो चुके हैं।

एकेटीयू की ओर से फाइनल ईयर के छात्रों के नाम व उपाधि भेजने के लिए पता संशोधन कराने के लिए ईआरपी लॉगइन खोल दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि छात्र ईआरपी में स्टूडेंट लॉगन कर माई प्रोफाइल में जाकर इसमें 15 सितंबर तक संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद कोई संशोधन स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें