फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में अक्षित और 12वीं में दिपांशु तोंगड़ ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
10वीं का परिणाम आने के बाद सेक्टर-51 स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को मिठाई खिलातीं प्?
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शनिवार को परिणाम आने के साथ ही पास हुए विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में एसआरएस इंटर कॉलेज धर्मपुरा के अक्षित शर्मा ने 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। उन्हें 600 में से 557 अंक मिले हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में जवाहर इंटर कॉलेज के दिपांशु तोंगड़ ने 88 फीसदी अंक लेकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 500 में से 440 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

घनश्याम शर्मा माध्यमिक हाईस्कूल दुजाना के छात्र प्रिंस गौतम ने 91.50 फीसदी अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर यश मेमोरियल स्कूल बिशनपुरा सेक्टर-58 नोएडा की छात्रा रीना झा ने 91.17 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर राजकीय गर्ल्स कॉलेज होशियारपुर की अंजली ने 84.60 फीसदी अंक हासिल किए। वहीं, एसडी विद्यालय रबूपुरा की तुलसी ने 83.20 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 37518 विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया गया था। इनमें 35211 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। इसमें से कुल 31232 विद्यार्थी पास हुए हैं। हाईस्कूल में 20510 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 19115 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। इस बार रिकार्ड तोड़ते हुए जिले में 95.58 फीसदी यानी 18271 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 17008 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 16096 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिले में 86.72 प्रतिशत यानी 13961 विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

वेबसाइट नहीं खुली, करना पड़ा इंतजार
नोएडा (संवाद)। वेबसाइट नहीं खुलने से यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को शनिवार को परीक्षा परिणाम देखने के लिए इंतजार करना पड़ा। 10वीं के विद्यार्थी दोपहर 2 बजते वेबसाइट खोला तो प्रोसेसिंग शो होने लगा। लगभग करीब 20 मिनट तक विद्यार्थियों को यह परेशानी झेलनी पड़ी। इसके बाद वेबसाइट पर रिजल्ट दिखा तो विद्यार्थी सारी परेशानी भूल खुशी से झूम उठे। वहीं, 12वीं छात्र-छात्राएं भी 20 से 25 मिनट के बाद ही नतीजे देख पाए। वेबसाइट पर परिणाम नहीं दिखने पर कुछ छात्र साइबर कैफे भी गए, लेकिन वेबसाइट नहीं खुलने से इंतजार करना ही ठीक समझा। भंगेल स्थित कन्या इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा खुशबू ने बताया कि रिजल्ट पता करने में 20 मिनट लगे। ऐसे में उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। वहीं, इसी कॉलेज में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा निशा ने बताया कि वेबसाइट नहीं चलने से इंतजार और बढ़ गया।
प्रदेश में सबसे ज्यादा गौतमबुद्ध नगर के विद्यार्थी हुए पास
95.58 फीसदी विद्यार्थी हुए पास, पिछले साल 14वें स्थान पर था जिला
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में गौतमबुद्ध नगर के विद्यार्थियों ने दम दिखाया। 10वीं में प्रदेश भर में 95.58 फीसदी विद्यार्थी जिले में पास हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर इटावा है 93.71 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर अमेठी रहा। यहां 93.51 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में 152 राजकीय, वित्तपोषित और वित्त विहीन स्कूल हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 20510 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 19115 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। प्रदेश भर में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले में सबसे अधिक प्रतिशत में विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले में 95.58 फीसदी यानी 18271 विद्यार्थी पास हुए हैं। 844 विद्यार्थी (4.42 फीसदी) अनुत्तीर्ण रहे हैं। पिछले वर्ष जिला 14वें पायदान पर था। इस बार सभी को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर पहुंच गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि पहली बार गौतमबुद्ध नगर पहले पायदान पर आया है। कुल 75 जिलों में सभी को पछाड़ते हुए जिले में सबसे अधिक प्रतिशत में बच्चे पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें