-सेक्टर-137 में होने वाली रामलीला में आठ सोसाइटियों के बच्चे निभाएंगे अलग-अलग किरदार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 137 की आठ सोसाइटियों की ओर से सेंट्रल पार्क में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियां तेज हो गई हैं। एक और दो अक्तूबर को दो दिवसीय बाल रामलीला में हर सोसाइटी के बच्चे अलग-अलग किरदार निभाएंगे। किसी सोसाइटी से सीता हरण की प्रस्तुति होगी तो किसी की ओर से रावण वध दिखाया जाएगा। इसके लिए सोसाइटी के बच्चों ने रिहर्सल शुरू कर दिया है।
लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी सोसाइी निवासी प्रीति शर्मा ने बताया कि इस बार सोसाइटी के बच्चों को सीता हरण, बालि वध और रावण वध का दृश्य मिला है। इसके लिए सोसाइटी में कोरियोग्राफर की मदद से बच्चों का रिहर्सल शुरू हो गया है। अजनारा डेफोडिल निवासी रीना सिंह ने बताया कि उनकी सोसाइटी के बच्चे रामलीला की शुरुआत करेंगे और इस दौरान बच्चों की ओर नारद मोह की प्रस्तुति दी जाएगी। सबसे पहले गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। गणेश वंदना पूर्वांचल रॉयल पार्क, सरस्वती पूजन, नारद मोह अजनारा डेफोडिल, रावण जन्म का मंचन गुलशत विवांते सोसाइटी के बच्चे करेंगे। ताड़का वध, अहिल्या उद्धार पारस टिएरा, सीता स्वयंवर का मंचन पूर्वांचल रॉयल पार्क सोसाइटी के बच्चे करेंगे। इसके अलावा राजतिलक, मंथरा संवाद इकोसिटी, वनवास, केवट संवाद और भरत मिलाप पैरामाउंट फ्लोरविले, सीता हरण, रावण वध और बालि वध लॉजिक्स ब्लॉसम काउंटी, बाली वध एक्जोटिका फ्रेस्को, नृत्य नाटिका, हनुमान चालीसा इकोसिटी, द्रोपदी वस्त्र हरण का किरदार पारस टिएरा सोसाइटी के बच्चे निभाएंगे।