फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चीरी की तीन बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

सार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में पुलिस ने तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक और दो चाकू बरामद हुए। पुलिस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर संतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक, दो चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान तिलपता गांव के जोनी, दादरी के रोहित व नई बस्ती उर्फ बैंगमपुर निवासी सहदेव के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस तिलपता चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि खोदना गांव के समीप 130 मीटर रोड पर तीन युवक बाइक लेकर खड़े है। जाकर तलाशी ली तो आरोपियों की जेब से दो चाकू बरामद हुए। बाइक के बारे में पूछताछ की तो पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। बाइक पैरमाउंट सोसायटी से चोरी की गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो और बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें