फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट मेट्रो को शुरुआत में प्रतिदिन मिलेंगे 17000 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मेट्रो वर्ष 2024-25 में शुरू हो जाएगी। शुरुआत में एयरपोर्ट मेट्रो मेें रोजाना करीब 17000 यात्री सफर करेंगे। वहीं वर्ष 2030-31 तक यात्रियों की संख्या बढ़कर 57,000 पहुंच जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की सर्वे रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। वहीं ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक बनने वाले मेट्रो के सात स्टेशन की जगह भी चिह्नित की गई हैं। प्राधिकरण ने ज्यादा से ज्यादा सेक्टरों को मेट्रो से जोड़ने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

यमुना प्राधिकरण (यीडा) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मेट्रो की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसी के तहत एयरपोर्ट मेट्रो की परियोजना पर काम चल रहा है। डीएमआरसी एयरपोर्ट मेट्रो की डीपीआर तैयार कर रहा है। यीडा के अधिकारियों बताया कि ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट तक सात मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं। हर 7 किमी पर एक स्टेशन बनेगा। सभी स्टेशन को ऐसी जगह बनाया जाएगा, जहां से ज्यादा से ज्यादा औद्योगिक और आवासीय सेक्टरों को जोड़ा जा सकेगा। इस संबंध में डीएमआरसी को जानकारी दी गई है।
प्रस्तावित मेट्र्रो रूट पर पहला स्टेशन नॉलेज पार्क दो और आखिरी एयरपोर्ट टर्मिनल होगा। वहीं एयरपोर्ट मेट्रो शुरू होने के बाद वर्ष 2024-25 में रोजाना 17000 यात्री सफर करेंगे। यानी शुरुआती वर्ष में करीब 62 लाख लोग यात्रा करेंगे। जबकि वर्ष 2030-31 में मेट्रो से प्रतिदिन 57000 यात्री सफर करेंगे।
विज्ञापन

हाई स्पीड रेल की फ्रीक्वेंसी से तय होगा रूट
करीब 35 किमी लंबे रूट पर एयरपोर्ट मेट्रो के 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने के हिसाब से बनाया जाएगा। वहीं दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक हाई स्पीड रेल प्रस्तावित है। यमुना प्राधिकरण इसकी फ्रीक्वेंसी की जानकारी जुटा रहा है। अगर फ्रीक्वेंसी कम रही तो ग्रेटर नोएडा से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक मेट्रो लेने जाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो के प्रस्तावित स्टेशन
1 नॉलेज पार्क दो
2 सेक्टर टेकजोन
3 सलारपुर अंडरपास
4 सेक्टर 18
5 सेक्टर 20
6 सेक्टर 28/29
7 नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें