फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वायु गुणवत्ता सूचकांक 385 के पार, अब तक का सबसे प्रदूषित दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन

- यमुना सिटी में लगातार एक्यूआई में हो रहा इजाफा, प्रदूषण पर नहीं हा रहा नियंत्रण
माई सिटी रिपोर्टर



यमुना सिटी। यमुना सिटी में लगातार प्रदूषण का स्तर और खराब हो रहा। 385 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ शुक्रवार को सीजन का सबसे अधिक प्रदूषित दिन रहा। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण से प्रकृति को भी नुकसान पहुंचने लगा है, निवासियों में भी इसका प्रभाव दिखना शुरू हुआ है।
विज्ञापन

जितनी तेजी से क्षेत्र का विकास हो रहा, उतनी ही रफ्तार से वायु गुणवत्ता भी खराब हो रही। यमुना सिटी के सेक्टर वार विकास कार्य जारी हैं। जिनसे धूल-मिट्टी उड़ने से शुक्रवार को हवा और दूषित हो गई। 60 मीटर रोड के निर्माण और सेक्टर वार चल रहे निर्माण ने भी वायु गुणवत्ता बिगाड़ने में अपना योगदान दिया। वहीं कूड़े को आगे के हवाले करने से स्वास्थ्य संबंधी बीमारी बढ़ने का खतरा भी सता रहा है। इससे आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी, सिरदर्द त्वचा संबंधी बीमारी होने डर बना हुआ है। निवासियों की ओर से प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


कब कितना रिकार्ड हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक


11 नवंबर-358
12 नवंबर-340

13 नवंबर-321

14 नवंबर-385
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें