फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फिर खराब होने लगी नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा फिर खराब होने लगी है। पिछले दो दिन से दोनों शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से नीचे चल रहा था, लेकिन मंगलवार को एक्यूआई रेड जोन के करीब पहुंच गया है। नोएडा का एक्यूआई 297 और ग्रेनो का एक्यूआई 282 रहा। वहीं सुबह के समय शहर में कोहरा छाया रहा। हालांकि दृश्यता ज्यादा होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


बारिश के बाद नोएडा-ग्रेनो का एक्यूआई रेड जोन से बाहर आ गया था। ग्रेनो की हवा एक फरवरी को येलो जोन में 200 और दो फरवरी को 228 एक्यूआई के साथ ऑरेंज जोन में रही। वहीं नोएडा का एक्यूआई 252 और 238 रहा था। मंगलवार को वायु प्रदूषण में सुधार की जगह बढ़ोत्तरी दिखी। एनसीआर में नोएडा दूसरा और ग्रेटर नोएडा तीसरा सबसे प्रदूषित शहर भी रहा है। वहीं देश में ग्रेटर नोएडा छठा सबसे प्रदूषित शहर रहा है। जबकि नोएडा देश के प्रदूषित शहरों की सूची में चौथे नंबर पर रहा है। उधर फरवरी माह में भी शहर के लोगों को सुबह और शाम कोहरा देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक शहर में कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें