फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्मार्ट सिटी व प्रदूषण नियंत्रण के मॉडल्स ने खींचा ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा। जेपी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर छिपी रचनात्मकता को बाहर लाना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। छात्रों ने विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल और कलाकृतियां प्रदर्शित की। विज्ञान विभाग के छात्रों ने जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और रोबोटिक्स पर कार्यशील मॉडल पेश किए। विशेष रूप से स्मार्ट सिटी और प्रदूषण नियंत्रण के मॉडल्स ने सबका ध्यान खींचा। कला और शिल्प हस्तशिल्प अनुभाग में छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, मिट्टी के बर्तन और वेस्ट टू बेस्ट (बेकार सामान से बनी उपयोगी वस्तुएं) की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर डॉक्टर अर्चना शिरोमणि, मनीषा व प्रधानाचार्या मीता भंडूला आदि मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें