फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 16 जून से शुरू होंगी एयर अकासा की उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा एयरपोर्ट : सोमवार तक विमानन कंपनी जारी करेगी फ्लाइट शेड्यूल, टिकट बुकिंग भी होगी शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर अकासा 16 जून से उड़ानें शुरू कर देगी। विमानन कंपनी सोमवार तक फ्लाइट शेड्यूल जारी कर सकती है। शेड्यूल जारी करने के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन (एनआईए) के साथ अनुबंध के अनुसार इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस कॉमर्शियल उड़ानों के संचालन की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को इंडिगो ने 15 जून से कॉमर्शियल फ्लाइटों के संचालन के लिए शेड्यूल जारी कर टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में अब अकासा एयर ने 16 जून से नोएडा हवाई अड्डे से अपनी कॉमर्शियल फ्लाइटों को शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकासा मुंबई, बंगलूरू, जम्मू, लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, चंडीगढ़, अमृतसर आदि प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू कर सकती है। वहीं टाटा की एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से जल्द ही शेड्यूल जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें