फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेहतर सेवा के लिए एम्स वाहनों पर लगाएगा जीपीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

एम्स वाहनों की निगरानी के लिए जीपीएस डिवाइस लगाएगा। इसकी मदद से स्टाफ वाहन, बस, एबुलेंस व दूसरे वाहनों की ट्रैकिंग व निगरानी हो सकेगी। इसे लेकर एम्स निदेशक प्रोफेसर एम श्रीनिवास ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के तहत सभी वाहनों में 30 जून तक डिवाइस लगाए जाएंगे। इससे मरीजों को होने वाली दिक्कत को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ऐसी शिकायत मिली हैं कि आउटसोर्स प्रदाता के कारण वाहनों को चलाने में दिक्कत आती हैं। ऐसे में सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, बिल मंजूरी में देरी और उचित रिकॉर्ड रखने वाले क्षेत्रों पर ध्यान भी रखा जा सकेगा। तत्काल प्रभाव से कोई संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी या चालक तीन साल से अधिक समय तक किसी भी परिवहन सेवा विभाग में प्रशासनिक कार्य में नहीं रहेगा। हर तीन साल में विभाग से उसका तबादला कर दिया जाएगा। परिवहन सेवाओं से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए पारदर्शी प्रणाली 31 मई तक तैयार की जाएगी। परिवहन सेवा प्रदाताओं को 30 जून तक वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस स्थापित करने होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें