1 सीपेट और श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के बीच अनुसंधान आदि को बढ़ावा देने के लिए हुआ एमओयू साइन
- फोटो : udhampur news
कौशल विकास और अनुसंधान में सहयोग को मजबूत करने के लिए केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के बीच समझौता हुआ है। दोनों संस्थाएं मिलकर इस दिशा में काम करेगी।
सिपेट संस्थान और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक, अनुसंधान और कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना तय किया है। आधिकारिक तौर पर एमओयू पर दोनों संस्थाओं के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए है। समझौते के तहत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ाया जाएगा। इस दौरान सिपेट के तकनीकी अधिकारी पार्थ सारथी दास, राकेश पटेल, रविन्द्र सोनी, साहदाब असगर, शेर सिंह, राहुल तडियाल और रजत मिश्रा आदि मौजूद रहे।