फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेलीवाला सीट पर तरन्नुम बानो ने की जीत हासिल

Thu, 20 Nov 2025 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
08 डोईवाला किसान सेवा सहकारी समिति की तेली वाला सीट से निर्वाचित हुई सदस्य तरन्नुम बानो का स्वा - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति डोईवाला के प्रबंध कमेटी की तेलीवाला सीट पर तरन्नुम बानो ने छह मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन




बुधवार को प्रेमनगर बाजार स्थित किसान सेवा सहकारी समिति की एकमात्र तेलीवाला सीट पर मतदान कराया गया। सुबह नौ से चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी पंकज खन्ना ने बताया कि तरन्नुम बानो को 34 और गुलिस्ता परवीन को 28 मत मिले। तरन्नुम बानो ने छह मतों के अंतर से जीत हासिल की।

तेलीवाला सीट पर चुनाव को लेकर गहमा-गहमी का माहौल था। बृहस्पतिवार को बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के निर्वाचित 11 प्रबंध कमेटी के सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुनाव करेगे। इसके अलावा विभिन्न संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का भी चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन




चुनाव अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया होगी। सुबह नौ से 11 बजे तक नामांकन, 11 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 12 से 12.30 बजे तक नामांकन पत्रों का प्रदर्शन और आपत्तियां, 12.30 से 1.30 बजे तक आपत्तियों का निराकरण, दोपहर दो से तीन बजे तक नाम वापसी, 3.30 बजे नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन और चुनाव चिह्न आवंटन, चार से पांच बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


-



तरन्नुम की जीत पर मनाई खुशी

बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति की तेलीवाला सीट पर जीत मिलने पर तरन्नुम बानो के समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक ने कहा कि महिलाओं का सहकारी समितियों में काम करने के लिए आना सुखद है। खुशी मनाने में वालों में नगर पालिका सभासद रियासत अली मोंटी, बीडीसी आशीय परवीन, इस्लामुदीन, मनोज नौटियाल, मुहम्मद कैफ, तेजवाल सिंह, जावेद हसन, ईश्वरचंद पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें