फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थ बिल्डर के कार्यालय पर खरीददारों का हल्ला बोल

Sun, 29 May 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते खरीददार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्डरों के खिलाफ खरीददारों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को अर्थ बिल्डर के खिलाफ खरीददारों ने हंगामा किया। हाथों में तख्तियां लेकर खरीददार बिल्डर के दफ्तर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन
शनिवार दोपहर को सेक्टर-16 स्थित अर्थ बिल्डर के खिलाफ खरीददार तख्तियां लेकर पहुंच गए। जैसे ही भीड़ देखी तो बिल्डर के ज्यादातर कर्मचारी वहां से खिसक लिए।

खरीददारों ने बताया कि करीब चार साल बीत चुके हैं, लेकिन बिल्डर ने अभी कब्जा नहीं दिया है। ज्यादातर खरीददारों ने 100 फीसदी पैसा जमा कर दिया है। काफी संख्या में खरीददार ऐसे हैं, जो किराये पर रह रहे हैं और बैंकों की किस्त भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


कहा गया था कि 2014 में पजेशन दे दिया जाएगा। बीच में बिल्डर एनजीटी का बहाना बनाता रहा कि काम पर रोक है। एनजीटी ने जब क्लियर कर दिया तो अब बिल्डर कह रहा है कि पैसा नहीं है।

खरीददारों ने आरोप लगाया कि नोएडा और एक्सटेंशन में बिल्डर अतुल गुप्ता पहले मिल भी जाते थे, अब वह ऑफिस में मिलते भी नहीं हैं। प्रोजेक्ट साइट पर भी कोई मजदूर काम करते हुए नहीं दिख रहा है। खरीददार रमेश ने बताया कि वह अपना ब्याज सहित पैसा चाहते हैं, काफी संख्या में खरीददार ऐसा ही चाह रहे हैं, लेकिन बिल्डर हाथ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें