फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खुली एक्सप्रेस वे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल

Fri, 27 May 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

  • बुधवार को आपसी रंजिश में बस रोककर की गई मारपीट से डर गए थे यात्री
  • आसपास के लोगों ने लगाया आरोप, कहा- पुलिस को नहीं है सुरक्षा की परवाह
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार को आपसी रंजिश में रोडवेज बस रोककर उसमें मौजूद कुछ यात्रियों से की गई मारपीट ने एक बार फिर एक्सप्रेस वे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। इससे आम लोगों में भय है कि यमुना एक्सप्रेस वे पूरी तरह असुरक्षित है। यहां कोई भी बदमाश किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन


पिछले दिनों इसी तरह एक्सप्रेस वे पर जेवर और रबूपुरा क्षेत्र में एक्सल/छल्ला गिरोह द्वारा लूटपाट की दर्जनों वारदात को अंजाम दिया गया था। एक परिवार के साथ बदमाशों ने अभद्रता भी की थी। आसपास के लोगों का आरोप है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस गश्त नहीं करती है।

केवल नीचे वाले क्षेत्र तक घूमकर कोरम पूरा कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को जिस तरह आपसी रंजिश में यूपी रोडवेज की बस को ओवर टेक करके रुकवाया गया, उससे बस में सवार सभी लोग डर गए थे। लोगों को लगा कि डकैतों ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि एक्सप्रेस वे आम लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। यहां किसी भी दिन बसों में लूटपाट हो जाएगी और पुलिस को भनक तक नहीं लगेगी। इसलिए एक्सप्रेस वे पर पुलिस सुरक्षा लगवाई जाए। गौरतलब है कि जेवर से ग्रेनो तक करीब 35 किलोमीटर की दूरी में पिछले दिनों एक्सल गिरोह ने करीब 30 वारदात को अंजाम दिया था।

अभी भी हर माह चार-पांच आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। 24 मई को मुंबई के दंपति से लाखों रुपये की लूट हुई और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने तक की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने आरोप लगाया कि इतनी वारदात के बाद जिला पुलिस कुछ नहीं कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें