फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लखीमपुर डिपो ने शुरू की हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा

Tue, 11 Nov 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लखीमपुर डिपो ने हरिद्वार के लिए एक बस सेवा शुरू की है। अब तक सिर्फ गोला डिपो की एक बस वहां जाती थी।
विज्ञापन

जनपद के काफी लोगों का नौकरी, पढ़ाई, कारोबार, गंगा स्नान के सिलसिले में हरिद्वार आना-जाना रहता है, लेकिन लखीमपुर से वहां के लिए न कोई ट्रेन है और न ही सीधी बस थी। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हरिद्वार जाने के लिए लोगों को बरेली या शाहजहांपुर से ट्रेन पकड़नी होती थी, लेकिन अब लखीमपुर डिपो से सीधे हरिद्वार के लिए बस मिलेगी।
लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि शाम चार बजे हरिद्वार के लिए बस चलेगी, जो सुबह चार बजे पहुंच जाएगी। इसके बाद बस पूरे दिन हरिद्वार में रुकेगी। शाम चार बजे वहां से वापसी होगी। बाद में इसका विस्तार देहरादून के लिए भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें