फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर किया शहीदों को नमन

Sun, 26 Oct 2025 01:45 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर मौजूद पानीपत पुलिस के जवान। पीआरओ
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस शहीद दिवस सप्ताह के तहत शनिवार को पानीपत पुलिस के जवानों ने चाणक्यपुरी दिल्ली में राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया। भलाई शाखा इंचार्ज नीरज के नेतृत्व में एक दल शनिवार को दिल्ली पहुंचा। जहां पर देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए राज्य पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस बल के बहादुर सिपाहियों के नाम राष्ट्रीय शहीदी स्मारक में एक केंद्रीय शिल्पाकृति, एक संग्रहालय तथा एक शौर्य दीवार स्थापित है। राष्ट्रीय शहीदी स्मारक के भ्रमण का उद्देश्य जवानों में शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना व अपने दायित्वों के प्रति और अधिक निष्ठावान बनाना है। भ्रमण के दौरान दल के सभी जवानों ने स्मारक में प्रदर्शित पुलिस बलों की वीर गाथाओं, ऐतिहासिक घटनाओं और बलिदानों की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें