फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यात्रियों ने दिए रेलवे स्टेशन को स्वच्छ बनाने के सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। भारतीय रेल द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को रेलवे स्टेशन पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों से सीधे संवाद कर स्वच्छता के प्रति उनकी राय और सुझाव जानना था। ताकि स्टेशन परिसर को अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक बनाया जा सके।रेलवे स्टेशन पर आयोजित अमृत संवाद कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार समेत कई रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर उनकी संतुष्टि और सुझावों को भी नोट किया। इस दौरान यात्रियों ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था और प्रबंधन की सराहना करते हुए कुछ रचनात्मक सुझाव भी दिए, जिन पर अमल करने का आश्वासन रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को दिया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्वच्छता रेलवे की साझा जिम्मेदारी है, अधिकारी, कर्मचारी और यात्री सभी इसके अभिन्न भागीदार हैं। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक स्टेशन स्वच्छता का प्रतीक बने। वहीं, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राकेश कुमार ने यात्रियों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें, कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और स्टेशन परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें। इस अवसर पर रेलवे अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें