फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के बाद दो पक्ष में मारपीट, 7 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के 18 लोगों पर केस दर्ज कर 7 को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि एक पक्ष की महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को उसकी नाबालिग बेटी गांव की एक दुकान से सामान लेकर घर आ रही थी। तभी गांव निवासी जॉनी और विजय उर्फ मिर्चन ने किशोरी से छेड़छाड़ की। आरोप है कि दोनों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर वह धमकी देकर भाग गए। पीड़ित पक्ष के शिकायत करने पहुंचने पर आरोपियों ने मारपीट की।
वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को वह परिजनों के साथ घर पर थी। तभी गांव के 20 से अधिक लोग उनके घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ और हमला किया। इसमें उनके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने जॉनी और विजय उर्फ मिर्चन के खिलाफ किशोरी से छेड़छाड़ करने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पांच लोगों को घर में घुसकर मारपीट करने और बलवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात है तथा पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें