फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधेड़ की हत्या करने के बाद झाड़ियों में फेंका शव

Wed, 29 Oct 2025 12:23 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चूना भट्टी के श्मशान घाट के सामने पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के किनारे झाड़ियों से अधेड़ (50) का शव मिला। मृतक के सिर व मुंह पर चोट के निशान मिले। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थाना शहर यमुनानगर पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जवाहर नगर निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के लोग पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर छठ पर्व पर पूजन के लिए कई दिन से तैयारी कर रहे थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने साले के साथ यहां पेंट करने का काम कर रहा था। उनके पास पेंट का एक डिब्बा था।
विज्ञापन

तभी सोचा कि पेंट का काम जल्दी निपटाने के लिए आसपास से कोई खाली बोतल ढूंढते हैं, जिससे दो जगह पेंट डालकर काम जल्दी खत्म हो जाएगा। पास में झाड़ियां से बोतल तलाशने के लिए गए तो वहां एक आदमी पड़ा था। उसे देखकर सोचा कि शायद वह शराब पीकर गिरा पड़ा है, पर पास जाकर देखा तो पता चला कि वह मर चुका है। इस बारे में तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। तब डायल-112 के साथ थाना शहर यमुनानगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मृतक से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो पाए। सिर व मुंह पर चोट के निशान होने के चलते हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। - नरेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें