फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम फ्लाइंग को गैरहाजिर मिले दो कर्मचारी

Wed, 29 Oct 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
श्रम कल्याण विभाग कार्यालय में छापा मारने पहुंची सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकारी आईटीआई यमुनानगर के सामने लेबर कॉलोनी स्थित श्रम कल्याण विभाग कार्यालय में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारा। टीम के पहुंचने पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई। टीम ने कार्यालय पहुंचते ही कर्मचारियों की हाजिरी जांची, जिसमें दो कर्मचारी बिना किसी सूचना के गैरहाजिर पाए गए।
टीम ने कार्यालय में डेढ़ से दो घंटे तक कार्रवाई की। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही उनकी कार्यप्रणाली भी जांची। टीम ने 90 दिन के कार्य से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। टीम ने बताया कि इस रिकाॅर्ड की पुष्टि मुख्यालय से प्राप्त ऑनलाइन डेटा से की जाएगी। यदि कोई विसंगति या अनियमितता मिली तो जिम्मेदार कर्मचारियों परकार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर ने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी ड्यूटी के समय गैरमौजूद पाए गए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। टीम ने रिकॉर्ड मेंटेनेंस, उपस्थिति रजिस्टर व कार्यालय में चल रहे कार्यों की समग्र स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि भविष्य में सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे और अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करें। इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन व कार्यकुशलता बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें