फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली के बाद शुरू होगा गांव की आबादी को नंबर देने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली बाद होगा गांव की आबादी को नंबर देने का काम
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। भारत सरकार की स्वामित्व योजना के तहत जिले के गांवों की आबादी का सर्वे दिवाली के बाद शुरू होगा। ड्रोन से सर्वे करने के बाद सभी गांवों की आबादी का नंबर और नक्शा तैयार किया जाएगा। पहले चरण में जिले की ग्राम पंचायतों की आबादी का सर्वे होगा। इसके बाद प्राधिकरण के अधिसूचित गांवों में सर्वे शुरू होगा। नंबर और नक्शा तैयार होने के बाद गांवों में जमीन के विवाद समाप्त हो जाएंगे। एक बार में पांच गांवों में टीम सर्वे करेगी। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम 15 नवंबर के बाद आएंगी।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिवाकर सिंह ने बताया कि गांवों की आबादी की जमीन का कोई नंबर या नक्शा नहीं होता है। जिस जमीन पर लोग रह रहे होते है, वह राजस्व विभाग के नक्शा में आबादी क्षेत्र घोषित रहता है। आबादी क्षेत्र में बहुत परिवारों के घर में रहते हैं। उनका घर पर केवल कब्जा मात्र रहता है। मकान किसी के नाम से नहीं होता है। इस स्थिति में गांव में स्वामित्व और कब्जे को लेकर पारिवारिक या पड़ोसी से विवाद, मारपीट और मुकदमेबाजी चलती रहती है। इन्हीं विवादों को समाप्त करने के लिए भारत सरकार ने स्वामित्व योजना शुरू की है। योजना के तहत जिले के सभी गांवों की आबादी की जमीन का ड्रोन सर्वे किया जाएगा। उसके बाद नक्शा तैयार कर जमीन पर बने मकानों को नंबर दिए जाएंगे। उसके बाद ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) मकान मालिक को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे के संबंध में सभी ग्राम सभा को जानकारी दी जा रही है। पहले सर्वे अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में शुरू होना था, लेकिन अब दीवाली के बाद शुरू होगा। पहले चरण में ग्राम पंचायतों का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें