फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफताब ने ही की है श्रद्धा की हत्या, पर्याप्त साक्ष्य : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी पूनावाला के खिलाफ 6636 पन्नों की चार्जशीट दायर
विज्ञापन

आरोपी ने आरोपपत्र की प्रति वकील को नहीं दिखाने का किया आग्रह



07 : फरवरी को होगी आरोपपत्र के संज्ञान पर सुनवाई
100 : गवाहों व फॉरेंसिंक जांच को पुलिस ने बनाया आधार
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को श्रद्धा हत्याकांड की 75 दिन की जांच के बाद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ 6636 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दायर कर दी। आरोपपत्र में पुलिस ने दावा किया कि इस बात के ठोस साक्ष्य है कि आफताब ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। अदालत ने आरोपपत्र पर संज्ञान के लिए सुनवाई 7 फरवरी तय करते हुए आफताब की न्यायिक हिरासत अवधि 7 फरवरी तक बढ़ा दी। वहीं, आफताब ने अदालत से आरोपपत्र की प्रति अपने वकील को नहीं दिखाने का आग्रह किया है।

साकेत अदालत में दायर आरोपपत्र में पुलिस ने 100 से अधिक लोगों की गवाही और फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को आधार बनाया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के नार्कों व पॉलिग्राफ टेस्ट से भी से इस बात की पुष्टि हुई है कि आफताब ने ही श्रद्धा की हत्या की है। गवाहों के बयानों के अलावा अन्य साक्षयों के आधार पर आरोपी का अपराध साबित करने के ठोस आधार है। पुलिस ने दस्तावेज की कानूनी विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद आरोपपत्र दायर किया है।
विज्ञापन

श्रद्धा की हत्या कर शरीर के 35 टुकड़े कर फेंक दिए थे
श्रद्धा वालकर की पिछले साल दिल्ली के महरौली में कथित तौर पर सहमति संबंध में रह रहे आफताब अमीन पूनावाला ने हत्या कर दी थी। आरोपी ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर शहर के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया। उसने कथित तौर पर पिछले साल मई में 27 वर्षीय महिला की हत्या कर दी थी लेकिन यह घटना महीनों बाद सामने आई। 28 वर्षीय पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। पिछले महीने उसने हत्या के मामले में दिल्ली की एक अदालत में दायर अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली थी।
विज्ञापन


2019 से दोनों के बीच थे संबंध
पूनावाला और वाकर को मुंबई में एक कॉल सेंटर में काम करने के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 2019 से दोनों के बीच संबंध थे। वे जल्द ही मुंबई में एक साथ रहने लगे, लेकिन पिछले साल अप्रैल के अंत या मई के पहले हफ्ते में दिल्ली के महरौली में शिफ्ट हो गए। 15 मई को राष्ट्रीय राजधानी जाने के तीन दिन बाद आरोपी ने कथित तौर पर वाकर की गला दबाकर हत्या कर दी, उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया और दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर में लगभग तीन सप्ताह के लिए 300 लीटर के फ्रिज में रख दिया। पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने मेडिकल बोर्ड को अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की कि महरौली के एक वन क्षेत्र से बरामद की गई हड्डियाँ और मानव अवशेष एक महिला के हैं। इसने यह भी कहा कि वन क्षेत्र में मिली हड्डियों के डीएनए नमूने और पूनावाला के महरौली स्थित घर में मिले खून के निशान उसके पिता के नमूनों से मेल खाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें