फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैस कटर से काटकर एटीएम से नकदी चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
05 एटीएम को काटकर चुरा चुके हैं 87 लाख
विज्ञापन

स्पेशल सेल ने तीन माह की जांच के बाद आरोपी को

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैस कटर से एटीएम काटकर रुपये चुराने वाले गिरोह के फरार बदमाश मोहम्मद कामिल (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह साथियों के साथ दिल्ली और मध्यप्रदेश में पांच एटीएम को काटकर 87 लाख रुपये चुरा चुका है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिल्ली में एटीएम को काटकर रुपये चुराने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर जितेंद्र मावी व एसआई राजेश कुमार की विशेष टीम गठित की गई। करीब तीन महीने की जांच के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार को 23 जनवरी को सूचना मिली थी कि कामिल अरविंदो मार्ग, मालवीय नगर में आएगा। पुलिस ने यहां घेराबंदी कर गांव उत्तावर, जिला पलवल निवासी कामिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गिरोह के बदमाश रेकी कर सूनसान जगह पर बने ऐसे एटीएम को निशाना बनाते हैं जिनकी सुरक्षा में गार्ड तैनात नहीं होते। आरोपी बूथ में जाकर सीसीटीवी पर काले रंग का स्प्रे कर देते थे। फिर से गैस कटर से एटीएम को काटकर कैश ट्रे निकालकर ले जाते थे। बाद में रुपये निकालकर ट्रे को फेंक देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें