फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्युत निगम के हैड कैशियर ने किया 32 लाख का गबन, आगरा से गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 12:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सिरसागंज पुलिस हिरासत में विद्युत विभाग में गबन का आरोपी अनुराग गुप्ता। स्रोतः पुलिस - फोटो : सिरसागंज पुलिस हिरासत में विद्युत विभाग में गबन का आरोपी अनुराग गुप्ता। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजाबाद/सिरसागंज। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के सिरसांगज विद्युत खंड के हैड कैशियर अनुराग गुप्ता ने निगम के 32 लाख रुपये का गबन कर लिया। बिल व अन्य प्रकार से प्राप्त राजस्व की राशि में से यह रकम निकाली गई। इस मामले में अनुराग गुप्ता के खिलाफ सिरसागंज थाने में एक्सईएन अमित कुमार ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को आगरा के मास्टर प्लान रोड, खंदारी रोड स्थित उसके आवास से सोमवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

एक्सईएन की ओर से दर्ज कराए केस में आरोप है कि विभाग की आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अनुराग गुप्ता ने नवंबर 2023 से नवंबर 2024 के बीच, विभिन्न क्षेत्रीय राजस्व संग्रहकर्ताओं से प्राप्त करीब 37 लाख की धनराशि को सरकारी बैंक खाते में जमा नहीं कराया। अधिकारियों के अनुसार यह गबन कैश बुक में सुनियोजित तरीके से खेल करके किया गया, जिसमें प्राप्त राजस्व और जमा की गई राशि के बीच एक बड़ा अंतर पाया गया। इस खुलासे के बाद तत्काल प्रभाव से अनुराग गुप्ता को निलंबित करते हुए जसराना खंड से संबद्ध किया गया। इसके साथ ही उससे रकम वसूली के प्रयास किए गए। अनुराग गुप्ता ने करीब 5 लाख रुपये वापस किए। बाकी के कुल 31,99,931 रुपये वापस करने के नाम पर टालमटोली की। इस पर डीएम रमेश रंजन के आदेश पर सिरसागंज थाने में आरोपी पर केस दर्ज कराया गया। सीओ सिरसागंज अनीवेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन







हैड कैशियर का था करोड़पति बनने का ख्वाब, आगरा में बनाया आलीशान मकान

- कैश बुक में क्षेत्रीय संग्रहकर्ताओं से प्राप्त लाखों रुपये की एंट्री ही नहीं की, जिससे बैंक में जमा और विभाग को प्राप्त हुई राशि में लगभग 37 लाख का अंतर आया

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद।

सरकारी खजाने पर हाथ साफ करने वाला 32 लाख के गबन का आरोपी अनुराग गुप्ता करोड़पति बनने का ख्वाब पाल बैठा था। दरअसल, उसने यह रकम एक साथ नहीं हड़पी थी। शुरुआत में जब अधीनस्थ कैशियर उसके पास रकम जमा कराते, जो कि उसे बैंक में जमा करानी होती थी। उसमें से कुछ-कुछ रुपये की हेराफेरी की। जब मामला किसी की पकड़ में नहीं आया तो उसने मोटी रकम को पार करना शुरू कर दिया। फाइलों को भी गड़बड़ा दिया। मगर, बैंक के ऑनलाइन स्टेटमेंट और विभाग की अपनी फाइलों में लिखी दास्तान ने पूरे गबन की कहानी खोलकर रख दी। उसने कैश बुक में क्षेत्रीय संग्रहकर्ताओं से प्राप्त लाखों रुपये की एंट्री ही नहीं की, जिससे बैंक में जमा और विभाग को प्राप्त हुई राशि में लगभग 37 लाख का अंतर आ गया। हैड कैशियर अनुराग गुप्ता को गिरफ्तार करने गई पुलिस उसके आगरा स्थित आलीशान ठिकाने को देखकर हैरान रह गई।



5.60 लाख जमा कराए, बाकी के डकारने की तैयारी में था

विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि जब अनुराग गुप्ता का गबन पकड़ा गया तो उसे निलंबत कर दिया गया था। उसको पैसा विभाग के खाते में जमा कराने को गया था। बार-बार नोटिस और विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज करने के बाद जब उसने केवल 5.60 लाख रुपये ही जमा कराए, तो यह साफ हो गया कि उसकी मंशा शेष राशि लौटाने की नहीं थी। इस पर डीएम की अनुमति मिलते ही विभाग ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन




गबन का पैसा कहां गया? महंगी जीवनशैली की जांच शुरू

आरोपी अनुराग गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस की जांच का फोकस इस बात पर आ गया है कि सरकारी खजाने से गबन की गई लगभग 32 लाख की राशि का इस्तेमाल कहां किया गया। पुलिस अब आरोपी की महंगी जीवनशैली और हालिया संपत्ति निवेशों की जांच करेगी। चूंकि गिरफ्तारी आगरा स्थित उसके निजी आवास से हुई है, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस गबन की रकम का उपयोग उस संपत्ति को खरीदने या बेहतर बनाने में किया गया था। इस तरह के वित्तीय अपराधों में आरोपी अक्सर धन को अचल संपत्ति या लग्जरी वस्तुओं में निवेश करते हैं। इधर, डीवीवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि विभाग अब अपनी आंतरिक ऑडिटिंग और कैश कलेक्शन प्रक्रियाओं को और सख्त करने जा रहा है, ताकि भविष्य में कोई दूसरा अनुराग गुप्ता सरकारी राजस्व पर हाथ साफ न कर सके।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें