फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएससी सेंटरों और साइबर कैफों की जांच के लिए प्रशासन तैयार कर रहा रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से एक दिन पहले मुख्य मार्गाें पर स्थित प्रमुख सीएससी सेंटरों की जांच की गई जिनमें अनियमितताएं भी पाईं गईं। वहीं शहर में सौ से अधिक साइबर कैफे भी निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने के साथ ही मनमानी रकम वसूल रहे हैं। प्रशासन बचे हुए सीएससी सेंटर के साथ-साथ साइबर कैफों की भी जांच करेगा। इसके लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


रुड़की तहसील क्षेत्र में 500 से अधिक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) हैं जिनमें से 100 एक्टिव है। इसके अलावा 100 के आसपास ही साइबर कैफे भी संचालित है। शासन की ओर से सीएससी सेंटर को लाइसेंस जारी किया जाता है जिसके आधार पर सीएससी संचालक सरकारी पोर्टल को अपनी लाॅग इन आईडी पर दी गई अनुमति के आधार पर संचालित करते हैं।



साइबर कैफे संचालक इंटरनेट से जुड़े सामान्य कार्यों को कर सकते हैं लेकिन इनमें भी कई तरह की बाध्यताएं हैं। अब प्रशासन बचे हुए सीएससी सेंटरों के साथ ही इन साइबर कैफों पर भी नकेल कसने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन को जानकारी मिली है कि कई साइबर कैफे संचालक न केवल मनमानी रकम वसूल रहे हैं बल्कि गलत तरीके प्रमाणपत्रों के प्रिंट आउट भी दे रहे हैं। अब प्रशासन इन सभी जांच के लिए रोस्टर तैयार कर रहा है। ऐसे में जल्द ही कई सेंटरों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन


अभी बड़ी संख्या में सीएससी सेंटरों की जांच की जानी बाकी है। काफी साइबर कैफों पर भी नियमों के विरुद्ध और ज्यादा शुल्क लेकर काम करने की शिकायतें मिली हैं। सभी की जांच के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति प्रशासन को सीधे शिकायत कर सकता है। इसपर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। - दीपक रामचेंद्र शेट, जेएम, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें