फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शव मिलने के मामले में प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर मिला था युवक का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर युवक का शव मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को तीन दिनों में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। मामले में अस्पताल प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में युवक खुद अस्पताल की दूसरी मंजिल की ओर जाता दिखाई देता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन




शुक्रवार को दूसरी मंजिल पर युवक अचेत अवस्था में मिला था। अस्पताल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मृत घोषित किया गया। युवक के पास अस्पताल की पर्ची मिलने के बाद उसकी पहचान नीरज के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला प्रशासन ने अस्पताल प्रशासन से पूछा है कि युवक दूसरी मंजिल तक कैसे पहुंचा और काफी समय तक किसी कर्मचारी या सुरक्षाकर्मी की नजर उस पर क्यों नहीं पड़ी। प्रशासन ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को लेकर भी जवाब मांगा है। मामले में सीएमएस डॉ. अजय राणा का कहना है कि कुछ देर बाद कुर्सी पर बैठने के बाद युवक की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें