फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 11वीं ओपन प्रतियोगिता में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित विजयनाथम स्कूल में शनिवार को 11वीं ओपन जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले भर के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध नगर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सचिव रविकांत ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों में खेल भावना विकसित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि मुकाबलों के दौरान सुरक्षा और खेल नियमों का विशेष ध्यान रखा गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें