फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर स्वास्थ्य केंद्रों के पते गलत, वैक्सीन के लिए चक्कर काट रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में सोमवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का भी टीकाकरण शुरू हो गया है, लेकिन कोविड पोर्टल पर स्वास्थ्य केंद्रों के गलत पते होने की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। विभागीय लापरवाही के कारण लोगों को घर से 30 से 40 किलोमीटर दूर जाकर वैक्सीन लगवानी पड़ रही है। लोग मजबूरी में सही पता ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर केंद्र का नाम डालकर तलाश कर रहे हैं। पोर्टल पर गांव के स्वास्थ्य केंद्रों को नोएडा सेक्टर-30 और सेक्टर-50 में दिखाया गया है। ऐसे में लोग जब वैक्सीन लगवाने के लिए इन केंद्रों में जाते हैं तो पता चलता है कि ये स्वास्थ्य केंद्र यहां मौजूद ही नहीं है। घंटों छानबीन के बाद 30 से 40 किलोमीटर दूर दादरी या जेवर में केंद्र होने की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में सुपरटेक इको विलेज में रहने वाले मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुजाना को सेक्टर-30 नोएडा में दिखाया गया है। मेरे एक जानकार ने घर के पास सेक्टर-30 स्थित केंद्र पर बुकिंग करा ली। जब टीका लगवाने के लिए वहां पहुंच तो केंद्र नहीं मिला। इसके बाद सोशल मीडिया का सहारा लिया, तब जाकर पता चला कि स्वास्थ्य केंद्र दुजाना गांव में हैं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादलपुर सेक्टर-50 नोएडा में दिखाया गया है। कई लोगों वैक्सीन लगवाने के लिए सेक्टर-50 में बुकिंग करा ली। बुकिंग होने के बाद पता चल रहा है कि ये बादलपुर में है। यह केंद्र घर से करीब 35 से 40 किलोमीटर दूर है। ऐसे में लोग भ्रमित हो रहे हैं। इतनी दूर लोग कैसे जा पाएंगे। वैक्सीन लगवाने के लिए नजदीक के सेंटर नहीं मिल रहे। टाइम स्लॉट लेने में भी लोगों को दिक्कत आ रही है।
गलत पते के चक्कर में जिला अस्पताल पहुंच रहे लोग
शहर में बड़ी संख्या में अन्य राज्यों और जिले के लोग रह रहे हैं। इनको ग्रामीण क्षेत्रों के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। पोर्टल पर वैक्सीन लगवाने के लिए नोएडा का सेक्टर देखते ही बुकिंगकरा देते हैं। बाद में पता चलता है कि केंद्र तो ग्रामीण क्षेत्र में है। लोग सेक्टर-30 जिला अस्पताल को ही दुजाना स्थित स्वास्थ्य केंद्र मानकर वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। इससे यहां पर भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के लिए दिल्ली को दे रहे प्राथमिकता
लोगों का कहना है कि इतनी दूर जाने से बेहतर है कि दिल्ली जाकर वैक्सीन लगवा लें, ताकि आने-जाने में भी परेशान न हो। सेक्टर-34 में रहने वाले सचिन ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। कुछ को नेट पर सर्च किया तो 40 से 45 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा। मैं इतनी दूर टीका लगवाने जाऊंगा तो गाड़ी चलाकर वापस कैसे आऊंगा। ये भी नहीं पता कि नोएडा में नजदीकी सेंटर पर कब मेरा नंबर आएगा। इससे बेहतर है कि दिल्ली जाकर वैक्सीन लगवा लूं। दिल्ली में स्कूलों के अंदर भी वैक्सीन लगाई जा रही है। सेक्टर-11 निवासी अभिमन्यु ने बताया कि यहां आबादी को देखते हुए केंद्रों की संख्या कम हैं। सेक्टर-30 जिला अस्पताल में बहुत भीड़ है। मैं दिल्ली में वैक्सीन लगवाने की सोच रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें