फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाई दूज पर लोकल मार्गों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भाई दूज के लिए परिवहन निगम ने बसों के फेरे बढ़ाए हैं। निगम की ओर से करीब 747 बसों का संचालन किया जा रहा है। लोकल मार्गों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताए कि भाई दूज के लिए बहनों को आवागमन में दिक्कत ना हो इस संबंध में बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। आगरा से फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, कासगंज आदि शहरों के लिए करीब 300 बसों का संचालन किया जा रहा है। दिवाली से पहले ही बसों के 25 प्रतिशत फेरे बढ़ाए गए थे। भाई दूज पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने का अंदेशा है, ऐसे में और ज्यादा फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा आगरा से नोएडा के लिए 201 बसों का संचालन किया जा रहा है। सराय काले खान के लिए 116 बस, लखनऊ के लिए 80, जयपुर के लिए 50 बसें चलाई जा रही है। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए बस अड्डे पर अतिरिक्त पूछताछ काउंटर बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। विभाग के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें