फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अडाणी समूह नोएडा में करेगा 2400 करोड़ का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अडाणी समूह नोएडा में 2400 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। नोएडा प्राधिकरण ने कंपनी को सेक्टर-62 34275 वर्गमीटर जमीन आवंटित किया है। अडाण्ी समूह यहां विश्व स्तरीय डाटा सेंटर स्थापित करेगा। इस निवेश से 1350 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं प्राधिकरण ने एमएक्यू इंडिया लिमिटेड को भी जमीन का आवंटन किया है। कंपनी शहर में 250 करोड़ का निवेश करेगी। जिससे करीब 2500 लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि अडाणी समूह ने गूगल की मदद से डाटा सेंटर बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की संस्थागत सुविधाओं के अंतर्गत इंफॉर्मेशन टेक्नालॉजी (आईटी), इंफॉर्मेशन टेक्नालॉजी इनेबल्ड सर्विसेस (आईटीईएस) परियोजनाओं के माध्यम से नोएडा क्षेत्र में पूंजी निवेश और रोजगार को बढ़ावा दिए जाने के मकसद से वर्ष 2020 में एक स्कीम लाई गई थी। इसी स्कीम के तहत सेक्टर-62 में अडाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को 34,275 वर्गमीटर जमीन का आवंटन किया गया है। अडाणी समूह यहां विश्व स्तरीय डाटा सेंटर स्थापित करेगा। इसमें गूगल की मदद ली जाएगी। डाटा सेंटर स्थापित करने में करीब 2400 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। जमीन के आवंटन से नोएडा प्राधिकरण को राजस्व के तौर पर 103.41 करोड़ रुपये मिलेंगे।
इसी तरह से सेक्टर-145 में एमएक्यू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 16,350 वर्गमीटर जमीन का आवंटन किया गया है। यह कंपनी विश्व स्तरीय आईटी और आईटीईएस कंपनी है। इस जमीन पर आईटी के उपयोग लायक परियोजना का विकास किया जाएगा। कंपनी यहां 250 करोड़ का निवेश करेगी। वहीं जमीन के आवंटन से प्राधिकरण को 33.90 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें