फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैरपंजीकृत ई-रिक्शों को जब्त करने की तैयारी

Mon, 03 Nov 2025 01:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात माह को ध्यान में रखते हुए अब नगर पालिका प्रशासन भी चेत गया है। गैर पंजीकृत ई-रिक्शों को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा की भरमार है। प्रमुख बाजारों में जाम के लिए ये रिक्शे प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। इसके लिए बीच-बीच में अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद गैर पंजीकृत ई-रिक्शों पर अंकुश नहीं लग पा रहा। नगर पालिका व पंचायतों को इनके पंजीकरण की जिम्मेदारी दी गई, जिससे वे रूट निर्धारण कर इनका संचालन नियंत्रण कर सकें। जिले में अब भी सैकड़ों ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। ईओ नगर पालिका रोहित सिंह ने बताया कि सभी ई-रिक्शा संचालकों को 10 नवंबर तक पंजीकरण कराने की मोहलत दी गई है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग के साथ अभियान चलाकर गैर पंजीकृत ई-रिक्शों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें