फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गलत जानकारी या अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में सामान्य और लंबी बीमारी के कारण होने वाली मौत को भी सोशल मीडिया पर गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है। इससे जिले के लोगों में दहशत बढ़ रही है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं कुछ सूचनाओं की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को कई गांवों में प्रशासनिक टीम ने दौरा किया। इसमें कई सूचनाएं गलत निकलीं। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि गलत जानकारी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान गांवों में मरने वालों की संख्या और कारण की जांच गई। कई मामलों में सामान्य मौत की बात सामने आई। जबकि, इनसे संबंधित गलत सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल की गई थीं। इसके बाद अब जिलाधिकारी ने एक निगरानी कमेटी को गांवों में होने वाली मौतों की पूरी जानकारी और कारण पता करने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुहास एलवाई का कहना है कि कुछ लोग गांवों में हो रहीं सामान्य मौत को भी कोरोना से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इससे जिले की छवि खराब होने के साथ लोगों में दहशत बढ़ रही है। इस तरह की सूचनाओं की जांच के लिए निगरानी कमेटी और प्रशासनिक कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है। वह अपने स्तर से पूरी जांच कर यह तस्दीक करेंगे कि व्यक्ति की मौत कब और किन कारणों से हुई है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों से अपुष्ट सूचनाओं को सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने की अपील की है। वहीं, अपर आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए एक टीम बनाई गई है। टीम गलत जानकारी जानकारी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
दादरी में 738 लोगों की कोरोना जांच, 15 संक्रमित मिले
दादरी के सरकारी अस्पताल में शनिवार को 383 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इनमें से 90 लोग 45 साल से अधिक आयु के थे। वहीं, दादरी ब्लॉक के कई गांवों में शिविर लगाकर कोविड जांच भी की गई। इस दौरान कुल 738 लोगों की जांच की गई। इनमें से 15 लोग संक्रमित मिले हैं। दादरी के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर संजीव सारस्वत ने बताया कि शनिवार को सरकारी अस्पताल में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक टीकाकरण चला। इस दौरान 18 से 44 साल के बीच के 293 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। यहां 104 लोगों की कोरोना जांच में 5 पॉजिटिव मिले। वहीं, लुहारली में 66 लोगों की जांच हुई। एक भी संक्रमित नहीं मिला। कोट में 80 लोगों की जांच में एक संक्रमित मिला। दतावली गांव में 57 लोगों की जांच हुई। कोई पॉजिटिव नहीं मिला। भोगपुर में 49 लोगों की जांच हुई। एक व्यक्ति पॉजिटिव आया। बढ़पुरा में 98 लोगों की जांच हुई। इसमें 8 लोग संक्रमित मिले। खंदेडा में 104, छांयसा में 80, दादुपुर में 100 लोगों कोविड जांच हुई। एक भी पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन

415 ग्रामीणों की जांच में चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की भनक लगने पर शनिवार को कई गांवों में शिविर लगाकर कोरोना जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि 415 लोगों की जांच में चार पॉजिटिव पाए गए। गांव जौनचाना, कलूपुरा, आकलपुर, म्याना, चकबीरमपुर, बीरमपुर, मुरादगढ़ी व भुन्ना तगा सहित अन्य गांवों में शिविर लगाया गया। आकलपुर व बीरमपुर में 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन्हें दवा देकर होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें