फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों में खामियां मिलने पर संचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मुकेश यादव ने मंगलवार को जिले के 5 ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान निर्देश दिए कि सभी ब्लॉकों में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट भेजें। मुकेश यादव ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह में निजी स्कूलों द्वारा चलाई जा रही बसों की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। खामियां मिलने पर संबंधित स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र की निजी स्कूलों में चलाई जा रही बसों की जांच कर देखें की सभी बसों में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है कि नहीं। बसों के अंदर पर्याप्त मात्रा में स्टाफ की तैनाती रहती है या नहीं। चालकों के पास पांच वर्ष का अनुभव के साथ बैज नंबर है या नहीं, इस पर भी गहराई से जांच करें। स्कूली बसों में तय सीटों से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए। बैठक के दौरान पुन्हाना खंड शिक्षा अधिकारी धर्मबीर सिंह, तावडू खंड शिक्षा अधिकारी रमेश मलिक, नगीना खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद हयात खान, नूंह खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद, फिरोजपुर झिरका खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत मजोका से कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा सभी के नैतिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें