फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः प्रदूषण फैलाने पर 11 बिल्डरों पर 55 लाख का जुर्माना

Fri, 23 Aug 2019 01:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी के मानकों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने पर नोएडा के 11 बिल्डरों पर 55 लाख का जुर्माना लगाया गया है। प्रदूषण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ने इन सभी बिल्डरों के खिलाफ न्यायालय में वाद भी दर्ज कराया है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ.अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों का पालन कराने के लिए नोएडा के बिल्डर साइट का निरीक्षण किया गया था, जहां पर प्रदूषण फैलाना पाया गया था। जुर्माना लगाते हुए संबंधित बिल्डरों को नोटिस भी भेजा गया, लेकिन कोई सुधार नहीं किया और न ही जुर्माना भरा गया।

इस संबंध में जिलाधिकारी को रिपोर्ट पेश की गई थी। डीएम की तरफ से सभी बिल्डरों पर 5-5 लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति की गई, साथ ही सक्षम न्यायालय में आरोपित बिल्डरों के खिलाफ वाद भी दायर किया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि जिन बिल्डरों पर कार्रवाई की गई है, उनमें ग्रेट वैल्यू शरणम सेक्टर-107, शाही एक्सपोर्ट सेक्टर-16बी, ऑक्सीजन बिजनेस पार्क सेक्टर-144, एसटी कंस्ट्रक्शन सेक्टर-30, ल़ॉजिक इंफोमीडिया सेक्टर-142, ब्रिकराइज डवलपर्स सेक्टर-150, अजनारा टाइम्स एक्वायर सेक्टर-134, सी व्यू डवलपर्स सेक्टर-135, जयकान इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर-62, सुपरटेक सेक्टर-74 व गार्डेेनिया गेटवे सेक्टर-75 नोएडा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें