ग्रेटर नोएडा जोन के एसीपी-1 हेमंत उपाध्याय को प्रशासनिक कारणों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। अब वे एसीपी लाइन के कार्य देखेंगे। यह फैसला ऐसे समय आया है जब उनके क्षेत्र में इंजीनियर युवराज की हादसे में मौत हो गई थी।
ग्रेटर नोएडा जोन के एसीपी-1 हेमंत उपाध्याय को प्रशासनिक दृष्टि के मद्देनजर पुलिस लाइन भेजा गया है। वह अब एसीपी लाइन काम देखेंगे। गौरतलब है कि एसीपी-1 के सर्किल में नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र का वह सेक्टर-150 का घटना स्थल आता है।
विज्ञापन
जहां पर इंजीनियर युवराज मेहता की 16 जनवरी की रात कार पानी से भरे बेसमेंट में गिरने के बाद कार सहित डूबने से मौत हो गई थी। इस दौरान पुलिस, दमकल, फायर, एसडीआरएएफ, एनडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन पर सवाल खड़े हुए थे।
अपर पुलिस (आयुक्त कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र का कहना है कि प्रशासनिक दृष्टि के मद्देनजर फेरबदल किया गया है। इसे युवराज वाली घटना से जोड़कर नहीं देखा जाए। फिलहाल के लिए एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा का काम एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार की ओर से देखा जाएगा। जल्द ही नए एसीपी की तैनाती की जाएगी। एसीपी के अलावा किसी अन्य एसएचओ और अधिकारी के कार्यक्षेत्र में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।