दनकौर (संवाद)। किसान एकता संघ 16 फरवरी को यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर महापंचायत करेगा। शनिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में गांव खेरली भाव में पंचायत हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों का दमन कर रहे हैं। पुरानी आबादियों को तोड़ा जा रहा है। इस मौके पर कृष्ण बैसला, मेहरबान अली, जोरा भाटी, अखिलेश प्रधान, प्रमोद शर्मा, विक्रम नागर, जगदीश प्रधान, पप्पे नागर आदि मौजूद रहे।