फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रेम संबंध में बाधक बनी प्रेमिका की मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


प्रेम संबंध में बाधक बनी प्रेमिका की मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
-दिल्ली की महिला का अपहरण कर दोस्तों के साथ दुपट्टे से गला कसकर की थी हत्या


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने प्रेम संबंध में बाधक बनी प्रेमिका की मां की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर का मंगलवार को खुलासा किया है। आरोपी की पहचान राजीव नगर एक्सटेंशन बेगमपुर दिल्ली निवासी विक्की उर्फ सतीश के रूप में हुई है। आरोपी ने नाबालिग सहित दो दोस्तों को पैसे का लालच देकर दिल्ली की महिला का अपहरण करने के बाद मफलर से गला कसकर हत्या की थी। आरोपी शव को ग्रेटर नोएडा में फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

कोफोर्ज कंपनी के समीप यमुना पुश्ता पर झाड़ियों में 25 नवंबर को 40 वर्षीय महिला का शव मिला था। 29 नवंबर को शव की शिनाख्त मंगोलपुरी दिल्ली निवासी सुमन के रूप में हुई थी। महिला के संबंध में थाना मंगोलपुरी दिल्ली में 25 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज थी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास संदिग्ध अर्टिगा कार की पहचान की थी। सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर आरोपी विक्की उर्फ सतीश और बाल अपचारी को पकड़ा। एडिशनल डीसीपी ग्रेनो अशोक कुमार का कहना है कि महिला की बड़ी पुत्री का पति किसी प्रकरण में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। आरोपी विक्की उर्फ सतीश का भाई भी हत्या के प्रकरण में बंद है। जेल परिसर के बाहर विक्की व सुमन की बड़ी पुत्री की जान-पहचान हुई थी। दोनों आपस में विवाह करना चाहते थे। लेकिन सुमन इसका विरोध कर रही थी। सुमन की पुत्री अपने परिजन, मां के खिलाफ जाकर शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात से परेशान आरोपी ने अपनी प्रेमिका की मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। योजना में अपने दो अन्य साथियों को शामिल कर घटना को अंजाम दिया। आरोपी बाल अपचारी को मृतका के घर भेजकर बहाने से बुलाया था। इसके बाद अपनी अर्टिगा कार में बैठाकर घर से कुछ दूर करनाल बाईपास दिल्ली पर भलस्वा चौक के नजदीक गाड़ी में गला घोटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें