संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को गांव का ही आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़ित मां ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से 16 नवंबर को शाम लगभग 4 बजे समय माता मंदिर पर रामलीला देखने गई थी। वहां से गांव का आरोपी प्रवेश शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जानकारी होने पर बेटी की काफी खोजबीन की तो उसका कुछ पता नहीं चला।
आरोपी के परिवार वाले भी कुछ नहीं बताए। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद