नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की जांच करती चिकित्सक-संवाद
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें ज्यादातर मरीज खांसी, पेटदर्द, शुगर, बीपी, सांस की दिक्कत और बुखार से पीड़ित थे। इसके साथ ही 238 मरीज स्कीन, बुखार के 38, शुगर के 131, सास से संबंधित 144 मरीज पहुंचे। इसके साथ ही 31 मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले। उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। पांच मरीजों की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिले के 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में कुल 1402 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं।
उप नगरीय स्वास्थ्य केंद्र काशीराम पर इलाज कराने सबसे ज्यादा महिलाएं पहुंची। इसमें सबसे ज्यादा स्कीन, पेट दर्द, बुखार, घुटने में दर्द, उल्टी दस्त के मरीज शामिल रहे। इसके साथ ही स्कीन की समस्या और ब्लड प्रेशर की समस्या को लेकर मरीज पहुंचे। इन मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लेकर दवा ली। शिविर में जांच कराने आए विजय कुमार, सुनील, संगीता, सुमन आदि ने बताया कि उन्हें खांसी और बुखार आ रहा है। जिसे दिखाने आए थे। शिविर में मौजूद चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया और दवा दी। डॉ श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 113 मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। इस मौके पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में भी आरोग्य मेला लगा। यहां पर कुल 45 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, शरद वर्मा, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय, चंद्र कला आदि मौजूद रही। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि 22 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे शिविर में 1402 मरीजों का इलाज हुआ है। पांच मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
एक सप्ताह से खांसी और हल्का बुखार था। डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच की। उन्होंने दवाएं दी हैं और पांच दिन बाद एक बार फिर दिखाने के लिए कहा है। - संदीप, निवासी मगहर
पांच दिनों से सर्दी और बुखार है। दवा ली थी पर आराम नहीं मिला। शिविर में दिखाने आए थे। यहां पर पांच दिन की दवाएं मिली हैं। इसके साथ ही सावधानी बरतने को कहा है। - अनिरुद्ध निवासी महुली