फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला को जहरीला पदार्थ देने का आरोप, पति समेत 6 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बम्हैटा गांव में संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खाई हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को हुई घटना में महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसमें वह अपने पति पर उसे जहरीला पदार्थ देने की बात कर रही है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए वेव सिटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी देहात सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पति, ससुर, सास, ननद और पति के दो दोस्तों पर दुष्कर्म, उत्पीड़न, समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी जुलाई 2024 में बम्हैटा के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो कार और सोने की चेन के लिए उसे परेशान कर रहे हैं। उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। मार्च 2025 में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जहां पंचायत के समझौता होने के बाद उसे वापस ससुराल भेज दिया गया था। भाई का आरोप है कि शनिवार शाम को बहन ने काॅल कर बताया कि पहले उसके पति ने मारपीट की और जहरीला पदार्थ दे दिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाई ने बताया कि उनकी बहन की जानकारी दी है कि उसका पति नशे में उसके साथ संबंध बनाता था और उसके वीडियो बनाकर दोस्त को दिखाता था। साथ उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म भी किया। इस मामले में पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें