फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट बेचने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट बेचने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्लॉट बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जीटा-1 पूर्वांचल हाइट्स निवासी जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि वह वर्तमान में सूरजपुर स्थित साइट-सी यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में रह रहे हैं। 7 नवंबर 2025 को बुलंदशहर निवासी उर्मेश सिंह, उनकी पत्नी संगीता और पुत्र वंश से साइट-सी सूरजपुर स्थित प्लॉट को खरीदने का सौदा किया था। यह सौदा 1 करोड़ 96 लाख रुपये में तय हुआ था। इस संबंध में 7 नवंबर 2025 को एग्रीमेंट टू सेल भी हुआ था। इस एग्रीमेंट के आधार पर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में विभिन्न माध्यमों से कुल 50 लाख रुपये बतौर अग्रिम धनराशि आरोपियों को दे दी थी। 22 जनवरी 2026 को सेल डीड के समय शेष धनराशि देने की बात तय हुई थी। जब उन्होंने 5 जनवरी 2026 को आरोपियों से सेल डीड कराने के लिए कहा तो आरोपियों ने साफ इन्कार कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया और कहा कि न तो वे सेल डीड करेंगे और न ही पैसे वापस करेंगे। दोबारा पैसे या सेल डीड की मांग करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें